रीवा में जादू-टोना के शक में महिला पर तलवार से हमला, - rashtrmat.com

रीवा में जादू-टोना के शक में महिला पर तलवार से हमला,

  राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगवां में जादू-टोना के शक को लेकर एक महिला पर तलवार से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में महिला प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हुई हैं। प्रेमवती के हाथ और घुटने के नीचे तलवार से हमला किया है। जिससे लहू लुहान हो गयी हैं। उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है। आरोपी केा पुलिस पकड़ ली है।
मेरी सास कुछ नहीं करती-प्रेमवती
भाग्यमती साकेत ने बताया कि उसकी सास प्रेमीवती को शिवमूरत साकते ने तववार और टांगी से हमला किया है। उनके घुटेन के नीचे और हाथ में चोट आई है। मेरी सास कुछ नहीं करती है। उस पर झूठा इलजाम लगाया जा रहा है कि वो जादू टोना करती है। घटना आज बारह बजे की है। आरोपी को पकड़ने पुलिस गयी है। समझ में नहीं आ रहा है कि किस आधार पर मेरी सास प्रेमीवती को कहा कि वो जादू टोना करती है।
दोनों पक्षों के बीच विवाद है
घटना में आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाले शिवमूरत साकेत के रूप में बताई गई है। घटना के बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई।मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस आलोक वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद है। घटना की जांच की जा रही है। आखिर आरोपी ने महिला को तलवार और टांगी से क्यों मारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *