भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को दोहरी उम्रकैद - rashtrmat.com

भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को दोहरी उम्रकैद

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में उसके चाचा को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वारासिवनी कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कविता इवनाती ने आरोपी पर 8 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने बच्ची और उसके माता-पिता को 4 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया।

बाहर आई तो उसकी पैंट गीली थी

विशेष लोक अभियोजक ऋतुराज कुमरे ने बताया कि घटना 7 अक्टूबर 2023 की है। बच्ची की मां पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर गई थी। बच्ची भी उनके पीछे वहां पहुंची।वहां रिश्तेदार का बेटा सड़क किनारे लगे नल को ठीक कर रहा था। उसकी बेटी भी वहां खेल रही थी। बाद में बच्ची आरोपी के साथ घर के अंदर गई। करीब आधे घंटे बाद वह कमरे से बाहर आई तो उसकी पैंट गीली थी।

दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई 

शुरुआत में बच्ची ने पूछने पर कुछ नहीं बताया। बाद में उसने मां को बताया कि चाचा ने कमरे में उसके साथ गलत काम किया। मां ने लालबर्रा थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच के बाद कोर्ट में आरोपपत्र पेश किया।मामले की सुनवाई के बाद गुरुवार को कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, जिले में यह पहला मामला है, जिसमें अदालत ने दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *