डिप्टी CM जाम में फंसे,कलेक्टर का दावा एक सप्ताह में जाम फुर्र हो जाएगा - rashtrmat.com

डिप्टी CM जाम में फंसे,कलेक्टर का दावा एक सप्ताह में जाम फुर्र हो जाएगा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला रीवा को विकसित रीवा अपने भाषण में अक्सर कहते हें। उसी कथित विकसित रीवा के सड़क जाम में फंस गए। उन्हें गाड़ी से उतर कर पैदल कुछ दूर तक चलना पड़ा। आम व्यक्ति इसी जाम में रोज फंसता आया है। चार दिन पहले कलेक्टर रीवा की यातायात व्यवस्था सुधारने रात में निकले थे। यातायात देखने कम मीडिया में छाये रहने का हथकंडा उन्होने अपनाया था। डिप्टी सीएम जाम में फंस गए तो कलेक्टर टेंशन में आ गए। पता नहीं यातायात का अमला कहां घूमता है। कलेक्टर ने दावा किया है कि एक सप्ताह में यातायात को दुरस्त कर देंगे।


कलेक्टर ने नेता अंदाज में दावा किया
डिप्टी सीएम के जाम में फंसने के बाद कलेक्टर ने शुरू की यातायात दुरुस्त करने की कवायत कलेक्ट्रेट से लेकर सिरमौर चैराहे और जय स्तंभ सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से हटाया जाएगा एंक्लोचमेंट, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने दावा किया है कि आगामी एक हफ्ते में सुधर जाएगा का रीवा की यातायात व्यवस्था।


पार्किग अतिक्रमण मुक्त होंगे
बेपटरी हो चुकी शहर की यातायात व्यवस्था का दंश झेल रही आम जनता के बाद सुबे के उपमुख्यमंत्री का काफिला मंगलवार के दिन जाम में फंसने और उनका वाहन से उतरकर पैदल चलने का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के कलेक्टर सहित तमाम अमला यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया। नगर निगम ट्रैफिक सहित तमाम प्रशासनिक अमले ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए दुकानदारों द्वारा किए गए एंक्लोचमेंट यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वाले फूड जोन शापिंग मॉल और मल्टी को चिन्हित किया और कारवाइयां शुरू की इस दौरान शहर के तमाम पार्किंग स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त करने का भी अभियान शुरू किया गया।


दबाव वाले क्षेत्र चिन्हित किये गए
रीवा की यातायात निर्वाध रूप से चलता रहे। शहर में बढ़ रहे यातायात दबाव को लेकर जानकारी देते हुए जिला कलक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि नगर निगम यातायात स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से यातायात के दबाव को कम करने के लिए तकनीकी और कानूनी रूप से काम कर रहा है। शहर के कुछ क्षेत्र को चिन्हित किया गया है।

जहां यातायात का दबाव सर्वाधिक है उसके लिए पार्किंग स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। यातायात को बाधित करने वाले अस्थाई निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है इस पूरे अभियान को लेकर कलेक्टर का दावा है कि आगामी एक हफ्ते के अंदर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होने लगेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *