* तीन पुस्तकों का विमोचन, आम्रकुंज, चार्वाक चबूतरे व पानी की टंकी का लोकार्पण
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा से लालगांव मार्ग पर स्थित छोटे से ग्राम माला ,दिग्गज एवं मुर्धन्य साहित्यकारों सहित कई गांव के ग्रामवासियों की उपस्थिति में बृहद साहित्यिक एवं सामाजिक आयोजन का साक्षी बन गया । जब समारोह में मंच पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत बाबूलाल दहिया ,साहित्यकार एवं मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम सिंह, साहित्यकार आलोचक डॉ सेवाराम त्रिपाठी, पर्यावरण एवं पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल, साहित्यकार प्रो नागेंद्र सिंह कमलेश, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ विद्या प्रकाश तिवारी ,अधिवक्ता श्रीमती श्रद्धा सिंह, समाजसेवी अजय खरे ,इतिहासकार डॉ फूलचंद बसोर एवं आयोजक व वरिष्ठ साहित्यकार भोला सिंह सिकंदर ने उपस्थित रहकर अपने विचारों का समागम किया । इस अवसर पर भोला सेकंदस् के तीन पुस्तकों के विमोचन के साथ आम्रकुंज, चार्वाक चबूतरे एवं पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु निर्मित पानी की टंकी का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया और क्षेत्र की मेधावी छात्र एवं छात्र का सम्मान किया गया।

जड़ चेतन सहित सभी का समान अधिकार
साहित्यकार भोला सिंह सेकंदस् की तीन पुस्तकों क्रमश: ‘ असीम अंतरिक्ष का एक जीवित कोना, इत्यादि बनाम आद्यांत तथा बिखरे अफसोस का विमोचन करने के साथ ” आदिम सोच मे समाया वैज्ञानिक नजरिया” विष्यान्तर्गत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पदमश्री से अलंकृत बाबूलाल दाहिया ने भोला सिंह के सामाजिक सरोकारों, व्यवहार एवं साहित्यिक सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस धरा पर जड़ चेतन सहित सभी का समान अधिकार है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह अत्यावश्यक है कि हम मनुष्य प्रकृति के साथ अंतर संबंधों को बनाए रखकर आगे बढ़े। हमारे विकासशील पूर्वजों ने अपने अनुभवों से जंगल और जंगली जीवों में से आवश्यकता अनुसार पशु पक्षियों ,वनस्पतियों को जंगल से निकलकर अपने बीच बचाए रखा, इसलिए भी प्रकृति के साथ सामंजस्य जरूरी है।
राजनीति से विचार आगे बढ़ते हुए
समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार एवं प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम सिंह ने कहा कि भोला सिंह जी के साथ उनके 50 साल के संबंध हैं राजनीति से विचार आगे बढ़ते हुए उन्होंने जीवन दर्शन और सामाजिकता पर कार्य करना शुरू किया और आज एक बड़े लेखक के रूप में स्थापित हैं । उनकी लेखनी में यह चिंता जायज है कि स्वार्थी समाज की विकासवादी सोच ऐसे ही जारी रही और पृथ्वी पर प्रदूषण यूं ही तीव्र गति से बढ़ता रहा तो ग्लेशियर पिघलेंगे और समुद्रतल उठने जाने से पृथ्वी पर खतरा अत्यधिक बढ़ जाएगा। अपनी गलत सोच और प्रदूषण पर नियंत्रण जरूरी है।
अंतिमा कुशवाहा सम्मानित
समारोह में आलोचक डॉ सेवाराम त्रिपाठी, पर्यावरण एवं पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल, साहित्यकार प्रो नागेंद्र सिंह कमलेश, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ विद्या प्रकाश तिवारी , अधिवक्ता श्रीमती श्रद्धा सिंह, समाजसेवी अजय खरे , डॉ फूलचंद बसोर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। समारोह में मेधावी छात्र अर्जित सिंह एवं छात्रा अंतिमा कुशवाहा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में लालजी सिंह, बृजेश सिंह जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ग्राम पंचायत प्रधान पवांरी जिला मिर्जापुर,गिरीश सिंह आमहा , जनसेवक अजय कुशवाहा, सरपंचमाला राम सुसील पटेल देवास के पूर्व सरपंच ,कार्यक्रम के प्रबंधक ओपी सिंह जी ग्राम माला के अलावा गांव पड़ोस के सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।