डिफाल्टर समितियों को न दें धान उपार्जन का कार्य - कलेक्टर - rashtrmat.com

डिफाल्टर समितियों को न दें धान उपार्जन का कार्य – कलेक्टर

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमारसूर्यवंशी धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में डिफाल्टर समितियों का धान उपार्जन का कार्य न दें। जिन समितियों में गत वर्ष के उपार्जन में किसी भी तरह की गड़बड़ी न मिली हो उन्हें ही उपार्जन की जिम्मेदारी दें।

धान की गुणवत्ता की कड़ी निगरानी

सभी खरीदी केन्द्रों में शासन के निर्देशों के अनुरूप खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने, भण्डारण सुविधा, किसानों के लिए सुविधा, अनाज को साफ करने तथा हम्माल की व्यवस्था कराएं। धान को बेमौसम बारिश से बचाव की भी व्यवस्था करें। उपार्जित धान का तत्काल परिवहन कराकर गोदाम में भण्डारण कराएं। समय पर स्वीकृति पत्रक जारी करके किसानों को उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान करें। अवैध रूप से आने वाली धान को रोकने और उपार्जित धान की गुणवत्ता की कड़ी निगरानी करें।

साफ-सफाई के संबंध में निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में यातायात प्रबंधन, सड़क सुधार के कार्यों में तेजी लाने तथा साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण तथा खाद और बीज के वितरण के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर सुधीर बेक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *