कीटनाशक खाने से वृद्ध दंपती की मौत,आत्मघाती कदम की वजह बनी रहस्य - rashtrmat.com

कीटनाशक खाने से वृद्ध दंपती की मौत,आत्मघाती कदम की वजह बनी रहस्य

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रमगढ़ी में एक वृद्ध दंपति ने एक साथ कीटनाशक  खा लिया। उपचार के दौरान पहले पत्नी और फिर पति की भी मौत हो गई। आखिर दंपति ने यह कदम क्यों उठाया इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं मृतक के नाते का कहना है कि दादा और दादी में अक्सर झगड़े होते थे। लेकिन कीटनाशक क्यों खाया यह पता नहीं।

विवाद के बाद दोनों ने खाया जहर

मृतकों की पहचान सूरजसिंह पिता हरलाल धुर्वे (68) और उनकी पत्नी सुंदरबाई (65) के रूप में हुई है। उनके पोते साहिल धुर्वे ने बताया कि शुक्रवार को दादा-दादी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।उस समय घर में दादा-दादी और उसके पिता मौजूद थे। विवाद के बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बिरसा अस्पताल ले जाया गया। यहां सूरजसिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

बिरसा अस्पताल लेकर पहुंचे
 जानकारी के अनुसार, घाटना 19 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे की है, जहाँ 68 वर्षीय सूरजसिंह धुर्वे और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुंदरीबाई ने घर में कीटनाशक  खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को बिरसा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक जांच के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई, जिसके बाद परिजन उन्हें घर वापस ले आए। लेकिन अगले दिन यानी 20 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे दोनों की तबीयत फिर बिगड़ने लगी।
मर्ग कायम कर जांच शूरू की।
अस्पताल में भर्ती कराया गया
परिजन उन्हें उपचार के लिए बालाघाट ला रहे थे, तभी रास्ते में सुंदरीबाई ने दम तोड़ दिया। वहीं सूरजसिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम करीब 4:30 बजे उनकी भी मौत हो गई। 21 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।  अचानक ढलती उम्र मे वृद्ध दंपत्ति द्वारा आत्मघाती कदम उठाना परिवार को झकजोर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *