मैं पसंद नहीं करती,युवराज ने ठकुरैसी दिखाया तो उसकी औकात बता दी-अकांक्षा - rashtrmat.com

मैं पसंद नहीं करती,युवराज ने ठकुरैसी दिखाया तो उसकी औकात बता दी-अकांक्षा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।युवराज सिंह मेरा पीछा अटल पार्क से किया और चायलीला के पास आकर उसने कहा मैं तुम्हें पसंद करता हूं। मैं भी कह दी मैं तेरे को पसंद नहीं करती। मैं अकांक्षा तिवारी हूं। तूने कहा कि बुला ले जिस भतार को बुलाना है तो मैंने बगैर भतार के तेरी ठकुरैसी उतार दी। हम पढ़ी लिखी एजुकेट लड़कियां है। तेरे से नहीं डरती। हमें जो करना था कर दिया।अब तेरे को पुलिस बताएगी। अभी तेरी स्कार्पियों में ही तोड़ फोड़ की हूं। जरूरी हुआ तो तेरा घर भी जला देंगे।


ठकुरैसी मेरे आगे नहीं चलेगी
ऐसा वीडियो इंस्ट्राग्राम में अकांक्षा तिवारी ने डाला है।जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने खुलकर ऐसी कई बात कही है जो पुलिस के लिए भी सोचनीय है। अकांक्षा ने वीडिया में बड़े दबंग तेवर में कहा कि जो भी लड़कियों के साथ अपनी ठकुरैसी दिखाएगा उसके साथ ऐसा ही होगा। जब उसे कह दिया कि तू मुझे पसंद नहीं है। तो बात वहीं खत्म हो जाती है।मैं तुम्हें पसंद करता हूं, उसके पसंद करने से क्या होता है। मैं उसे पसंद नहीं करती। इस पर ये कहना कि जा जिस भतार को बुलाना है बुला ले। हम खुद अपने लिए भतार हैं और उसे उसकी औकता बता दी। अब उसे पुलिस बताएगी।


युवतियों से अभद्रता करता रहा
कल रीवा के सुभाष तिराहे पर अकांक्षा तिवारी के साथ भारतीय जानता पार्टी कुशभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद और विंध्य एकाडमी पब्लिक स्कूल संचालिका हेमलता सिंह का बेटा युवराज सिंह ने उसके साथ अभद्रता से पेश आया। अकांक्षा तिवारी और उसके साथ एक अन्य युवती ने उसके व्यवहार पर एतराज जताया। युवराज ने दोनों युवतियों से मारपीट किया और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आने जाने वाले राहगीर तमाशा देखते रहे।

खुलेआम युवतियों को पीटता रहा
भारतीय जानता पार्टी कुशभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद और विंध्य एकाडमी पब्लिक स्कूल संचालिका हेमलता सिंह के वाहन स्कार्पियो मंे सवार हो सत्ता के नशे में चूर उनका पुत्र युवराज सिंह जो स्कूल संचालन में सहभागी हैं। खुलेआम रोड में राह चलती युवती को पीट रहा हैं। यह इसकी पहली घटना नहीं पूर्व मे कई ऐसे अपराध इसके द्वारा किये जा चुके हैं। सत्ता की समर्थता के चलते पुलिस बेवस और लाचार हो कार्यवाई नहीं कर पाती इस वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।


 हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच पुलिस लापता
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के रीवा में कानून का खौफ आखिर कहां गायब हो गया है।यह चार सौ चालीस वाॅट का सवाल है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार सिरमौर चैराहे के नजदीक सुभाष तिराहे पर दो युवतियां और बदमाश लड़के का हाई.वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बीच सड़क स्कार्पियो वाहन को रोककर युवक का युवतियों के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का मामला कई सवाल खड़े करता है। हैरानी की बात यह है कि कथित तौर पर काफी देर तक चले इस हंगामे के दौरान पुलिस का कहीं पता नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *