बर्दाश्त नहीं होगा अवैध उत्खनन, होगी कड़ी कार्रवाई-कलेक्टर - rashtrmat.com

बर्दाश्त नहीं होगा अवैध उत्खनन, होगी कड़ी कार्रवाई-कलेक्टर

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि जिले में किसी भी नदी,तालाब के घाट के किनारे यदि अवैध उत्खन होगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बिना अनुमति एक कंकड़ नहीं निकलेगा,  सख्त कार्रवाई होगी ।अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। माइनिंग विभाग और खनिज विभाग को आज ही आदेश दिया जाएगा कि जिले के किसी भी घाट पर अवैध उत्खनन किसी भी तरह किया जा रहा है तो उस पर सख्त कार्रवाई करें।
अवैध खनन का काला कारोबार
 जिले के जवा थाना अंतर्गत नदियों के अस्तित्व को समाप्त करने वाला अवैध खनन का काला कारोबार बेखौफ जारी है। प्राकृतिक संपदाओं को लूटने के लिए माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पर्यावरण और नियमों को ताक पर रखकर सरेआम मशीनों और नावों के जरिए नदियों का सीना चीर रहे हैं। तराई क्षेत्र के कई प्रमुख घाटों पर बालू का यह अवैध कारोबार जोरों पर है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार खनिज और स्थानीय पुलिस गहरी नींद में सोए हुए हैं।
इन घाटों पर  अंधाधुंध अवैध खनन
जवा तहसील के कई घाटों पर अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है।जिनमें प्रमुख हैं  पथरौड़ा घाट,  इटाव
  बराह,  गाढ़ा 138,इन सभी घाटों पर बालू माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर मशीनों और नदियों के बीच नाव लगाकर अंधाधुंध रेत निकाली जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस गैरकानूनी कृत्य की भनक क्या स्थानीय पुलिस और खनिज विभाग को नहीं है ।
बालू की कोई खदान स्वीकृत नहीं
इस पूरे मामले पर जब जिला प्रशासन के मुखिया यानी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंसी से बात की गई, तो उन्होंने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा:यह मुद्दा लंबे समय में पहली बार मेरे सामने आया है। पहली बात तो यह है कि यहां बालू की कोई खदान स्वीकृत नहीं है। लेकिन जैसा आपने बताया है कि यहां बालू का खनन जवा में हो रहा है, तो निश्चित रूप से अगर ऐसा है तो वह बेहद आपत्तिजनक है। हम इसमें माइनिंग की टीम और संबंधित एसडीएम को सख्त निर्देश देंगे कि किसी भी प्रकार का खनन—चाहे वह बालू का हो, मोरम का हो, मोटी रेत का हो या अन्य कोई भी अवैध उत्खनन  कतई नहीं होना चाहिए। इस मामले में शीघ्र ही समुचित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *