सिलपरा नहर में दो जुड़वा भाई बह गए,अंधेरा होने से रेस्क्यू नहीं हुआ - rashtrmat.com

सिलपरा नहर में दो जुड़वा भाई बह गए,अंधेरा होने से रेस्क्यू नहीं हुआ

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सिलपरा नहर में डूबने से 17 साल के दो जुड़वा भाई लापता हो गए। दोनों की पहचान अंशु सेन और प्रांशु सेन के रूप में हुई है। वे पोडकी गांव के रहने वाले थे और शहर में पीटीएस चैराहे के पास किराए के कमरे में रहते थे।

सिलपरा नहर में पानी का बहाव तेज था
पुलिस के मुताबिक सिलपरा नहर में पानी का बहाव तेज था। अंशु पानी में बहने लगा तो प्रांशु उसकी पैंट को पकड़ कर उसे खींचने का प्रयास किया। और वह भी उस बहाव में बह गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर बिछिया थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन रात जाने की वजह से रेस्क्यू नहीं हो सका।


पांच दोस्तों के साथ घूमने निकल थे
बताया जाता है कि दोनों भाई मंगलवार शाम पांच दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान वे सिलपरा नहर पहुंचेए जहां दोनों के डूबने की घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी की गई। लेकिन रात होने और अंधेरा होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका।बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि अब बुधवार सुबह दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *