झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात बच्ची, पनवार पुलिस ने बचाई जान - rashtrmat.com

झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात बच्ची, पनवार पुलिस ने बचाई जान

*जन्म के तुरंत बाद झाड़ियों में छोड़ी गई मासूम
*ग्रामीणों ने सुनी रोने की आवाज
*SGMH में इलाज जारी, हालत स्थिर
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम छतैनी में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जन्म के तुरंत बाद एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में लावारिस छोड़ दिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और पनवार पुलिस की तत्परता से मासूम की जान बच गई।
नवजात लावारिस हालत में पड़ी थी
झाड़ियों के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो नवजात लावारिस हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कन्हैया सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में भर्ती कराया गया।
पुलिस जांच में जुटी
डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अज्ञात परिजनों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी है।एक तरफ झाड़ियों में छोड़ी गई मासूम, दूसरी तरफ पुलिस की तत्परता बनी जीवन की उम्मीद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *