अपनी पिकअप वाहन में शराबी ने आग लगा दिया,कबाड़ हो गया वाहन - rashtrmat.com

अपनी पिकअप वाहन में शराबी ने आग लगा दिया,कबाड़ हो गया वाहन

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। एक शराबी नशे में अपनी ही पिकअप वाहन को आग लगा दिया। आग क्यों लगाया इसकी वजह पुलिस पता कर रही है। यह घटना रीवा आरटीओ कार्यालय के समाने कल देर रात घटी। पिकअप वाहन जल कर कबाड़ में तब्दील हो गया है।
मोटर यान कर जमा नहीं था
रीवा में शराब के नशे में धुत एक चालक ने अपने ही पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना देर रात RTO कार्यालय परिसर की है। रीवा-प्रयागराज मार्ग पर रामनई के पास RTO चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को पकड़ा गया था। वाहन का मध्यप्रदेश मोटरयान कर जमा नहीं होने और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे RTO कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया था। इसी दौरान नशे में धुत चालक ने पहले कार्यालय के पास जमकर हंगामा किया और फिर अपने ही वाहन में आग लगा दी।
दमकल टीम ने आग बुझाया
आग लगने से RTO कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पिकअप वाहन पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुका था।
ऐसी पहली घटना है
बताया जा रहा है कि छतरपुर पासिंग इस पिकअप में थर्माकोल लोड था। फिलहाल घटना के बाद चालक की इस हरकत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने से लेकर सरकारी कार्रवाई के दौरान अपने ही वाहन में आग लगाने तक का यह मामला चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *