MP में दस अक्टूबर तक पानी गिरेगा,कल भी चार जिलों में होगी बारिश - rashtrmat.com

MP में दस अक्टूबर तक पानी गिरेगा,कल भी चार जिलों में होगी बारिश

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। अक्टूबर में बारिश वैसे बहुत कम ही होती है। आज रीवा में सुबह से बारिश हो रही है।बारिश तेज और धीम होती रही। बारिश का मौसम प्रदेश में दस अक्टूबर तक रहेगा। उसके बाद ही मानसून की विदाई होगी। इस बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।  जबलपुर समेत सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में शुक्रवार को बारिश हुई। मऊगंज में पिछले 10 घंटे से पानी गिर रहा है। सीधी में पिछले 24 घंटे में 6.59 इंच बारिश रिकॉर्ड की है। प्रदेश के 17 जिलों में भारी या अति भारी बारिश का अलर्ट है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 4 जिले- रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अगले 24 घंटे के दौरान 8 इंच तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी 4 अक्टूबर को भी बनी रहेगी।मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन एक्टिव है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है। इनमें से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एमपी के पूर्वी हिस्से के ऊपर एक्टिव है। जिसका असर शुक्रवार से देखने को मिलेगा। अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट है।

तीन जिलों में बारिश

सीधी में सुबह करीब 10:30 बजे से रुक–रुककर बारिश हो रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 6.59 इंच बारिश दर्ज की गई है। सिंगरौली में भी दोपहर करीब 3 बजे बारिश शुरू हो गई। यहां बैढ़न समेत देवसर और सरई इलाके में भी बारिश जारी है। जिले में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मऊगंज के ग्रामीण इलाके में भी पानी गिरा।

यहां आज तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जबलपुर, सतना, पन्ना, मैहर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। रविवार से सिस्टम कमजोर होगा। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई

प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम भी शामिल हैं। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून विदा हुआ है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की वापसी के लिए अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *