तिरोड़ी क्षेत्र के सोनेगांव और बोथवा में 400 किलो महुआ लाहन जब्त - rashtrmat.com

तिरोड़ी क्षेत्र के सोनेगांव और बोथवा में 400 किलो महुआ लाहन जब्त

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर   आदित्य सिंह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी  अजीत एक्का के मार्गदर्शन में 30 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम ने तिरोड़ी क्षेत्र के ग्राम सोनेगांव एवं बोथवा में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के लिए संग्रहित लगभग 400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।

शेष सामग्री को नष्ट कर दिया

आबकारी वृत्त कटंगी की टीम द्वारा दोनों गांवों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया महुआ लाहन बरामद हुआ। विभागीय टीम ने मौके पर लाहन के नमूने लेकर शेष सामग्री को नष्ट कर दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 40 हजार रुपये बताया गया है।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी ज्योति सोनी, मुख्य आरक्षक द्वार सिंह उइके, अतरलाल उइके, टीकाराम शरणागत एवं आरक्षक आरती धुर्वे शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *