राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले की राजनीति में कांग्रेस संगठन ने अनुशासनहीनता के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए रामकुमार नागपुरे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। रामकुमार नागपुरे के विरूद्ध जारी निष्कासन आदेश के अनुसार यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2026 को खैरलांजी में आयोजित शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक भाषण को लेकर की गई है।

मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक संजय उइके द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान रामकुमार नागपुरे ने स्थानीय विधायक विवेक (विक्की) पटेल के विरुद्ध मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। संगठन ने इस कृत्य को पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक मयार्दाओं के विरुद्ध मानते हुए पार्टी विरोधी गतिविधि की श्रेणी में रखा है। निष्कासन आदेश में कांग्रेस ने इसे अनुशासनहीनता बताया गया है। इसी आधार पर उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद खैरलांजी सहित जिले के राजनीतिक गलियारों में चचार्एं तेज होने की संभावना है।