बावनथड़ी नदी में अवैध रेत उत्खनन, रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त - rashtrmat.com

बावनथड़ी नदी में अवैध रेत उत्खनन, रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार 29 अक्टूबर को बोनकट्टा ग्राम में बावनथड़ी नदी से अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की। मौके से रेत से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त कर थाना तिरोड़ी की सुपुर्दगी में रखवाई गईं। साथ ही अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रास्ते को जेसीबी की मदद से गहरे गड्ढे खुदवाकर बंद कराया गया।

पटवारी ने  स्थिति की पुष्टि की
एसडीएम कटंगी को बोनकट्टा ग्राम में बावनथड़ी नदी से अवैध रेत उत्खनन किए जाने की सूचना मिली थी।  अधिकारियों के निर्देश पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की पुष्टि की।  मौके पर रेत से भरी तीन ट्रॉलियां मौजूद थीं। आसपास ट्रैक्टरों के पहियों के निशान भी मिले। इसके बाद एसडीएम ने ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टरों की व्यवस्था कर रेत से भरी तीनों ट्रॉलियों को थाना तिरोड़ी भिजवाया। प्रशासन ने अवैध उत्खनन के लिए बनाए गए रास्ते को जेसीबी से गहरे गड्ढे खुदवाकर बंद करा दिया, ताकि इस मार्ग से दोबारा रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन नहीं किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *