GEN Z के आगे बीजेपी सरकार झुक रही-इंजी.राजेन्द्र शर्मा - rashtrmat.com

GEN Z के आगे बीजेपी सरकार झुक रही-इंजी.राजेन्द्र शर्मा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष इजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज बीजेपी लोकतंत्र बचाओ संवाद शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर कर रही है। प्राचार्यों पर दबाव डाल कर संवाद किया जा रहा है। क्यों कि बीजेपी सरकार आज जेनजी से डर गयी है। उसे डर सताने लगा है कि युवा वर्ग जाग गया है और ये आने वाले चुनाव में हमें हटा सकता है। युवाओं को साधने और उन्हें लुभाने उनसे संवाद कर रही है। जबकि यही बीजेपी सरकार ने जंतर मंतर में युवाओं को बेहरमी से लाठियां मारी। पैलेट गन मारे। उनके साथ बड़ी बर्रबरता से दिल्ली की सरकार और केन्द्र सरकार  पेश आयी।

बीजेपी युवाओं की हितैषी नहीं
इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में भाग लेने दिल्ली जाने से पहले एक वीडियो के जरिये अपना मैसेज सोशल मीडिया में जारी किया है। उन्होने कहा कि आज बीजेपी विधायक,सांसद और विभिन्न पदों में नियुक्त बीजेपी के पदाधिकारी युवाओं के करीब होने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में संवाद कर रहे हैं। जबकि बीजेपी सरकार कभी उनकी हितैषी नहीं रही। भाजपा को आज युवा अपने नजर आने लगे अभी तक बीजेपी इन्हीं युवाओं पर लाठी डंडे से इनका आंदोलन कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरा देश खुली आंखों से देखा। जबकि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे।इनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवा कर जेल भेजा गया। RSS के गुंडों से दिल्ली जंतर मंतर में लाठियां युवाओं पर चलवाया।


बीजेपी स्वयं संविधान विरोधी
आज युवा बीजेपी के चाल चरित्र को समझ चुका है। बीजेपी स्वयं संविधान की विरोधी है। भाजपा एक अपना अलग ही एजेंडे की तरह शासन कर रही है।आज से नहीं सन 47 के भारत के समय भी यह एक अलग एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। बीजेपी देश के तिरंगे को नहीं मानती,देश के राष्ट्रगीत से इनका कोई सरोकार नहीं है। देश की लोकतंत्र संस्थाओं को पंगू बनाने में बीजेपी सरकार हमेशा आगे रही।


बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी कर दी
राहुल गांधी की छात्रों की गूंज मे जिस तरह युवाओं का उत्साह कोटा में,इंदौर में और प्रयागराज में देखा गया उससे मगरूर बीजेपी के अंदर डर बैठ गया। यदि युवा जाग गया तो हम कहीं के न रह जाएंगे। युवा ने मंस्जिद गिरते देखा,मंदिर बनते देखा,370 हटते देखा लेकिन वो यह भी देख रहा है कि बीजेपी सरकार उनकी बेरोजगारी के लिए एक शब्द नहीं बोलती। महंगाई के लिए कोई पहल नहीं करती। केवल जुमले बाजी के सिवा। जो सरकार 12 साल में युवाओं का सुध नहीं ली ,उसके बारे में कभी सोचा नहीं ,वो लोकतंत्र बचाओं की बात कर रही है।वो भी युवाओं से। जिसका उसने हक मार दिया। दो करोड़ हर साल सर्विस देने वाली सरकार नौकरी खा गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *