अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त - rashtrmat.com

अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाकर देवरी और बरघाट बोरी में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। जब्त वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए लालबर्रा थाना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करने और शासन के राजस्व की हानि रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। खनिज संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम तथा मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 सहित अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। उप संचालक सुश्री फरहत जहां ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *