मुरैना-कूनो के 19 महीने के चीते को गोली मारी - rashtrmat.com

मुरैना-कूनो के 19 महीने के चीते को गोली मारी

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/मुरैना(ब्यूरो)। कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना पहुंचे 19 महीने के मादा चीते को गोली मार दी गई। गोली लगने से चीते की मौत हो गई है। रविवार को बछड़ों का शिकार करने के बाद चीते पर हमला किया गया था। पहले जानकारी सामने आई थी कि ग्रामीणों ने चीते को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था।

मारने का यह दूसरा मामला

हालांकि, अब जबलपुर वेटरनरी कॉलेज की डॉक्टर डॉ. शोभा जावरे ने चीते को गोली लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान चीते के शरीर से छर्रे निकाले गए हैं। देश में किसी चीते को गोली मारने का यह दूसरा मामला है।

मादा चीते को गोली मार दी

कूनो नेशनल पार्क के चीतों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पार्क से बाहर निकलने वाले चीते सुरक्षित नहीं हैं। इन चीतों को कॉलर आईडी लगाई गई है, वन विभाग की टीमें लगातार उनकी निगरानी कर रही हैं। इसके बावजूद मादा चीते को गोली मार दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *