एक्सपायरी डेट के रसगुल्ले, बर्फी मिले,डीमार्ट का शहद जांच के लिए भेजा गया - rashtrmat.com

एक्सपायरी डेट के रसगुल्ले, बर्फी मिले,डीमार्ट का शहद जांच के लिए भेजा गया

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।कटंगी नगर में शिकायत के आधार पर डीबी मार्ट में बिक रहे झंडू कंपनी और टाटा कंपनी के शहद की जांच के लिए नमूना लिया गया। बस स्टैंड स्थित वाघाड़े होटल में गंदगी और अस्वच्छता पाए जाने पर प्रकरण बनाया गया। नगर पालिका परिसर स्थित नेमा स्वीट्स का निरीक्षण कर संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


एक्सपायरी डेट के रसगुल्ले,खोवा मिले
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कटंगी तथा बैहर नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तो पाया कि एक्सपाइरी डेट के खोवा, रसगुल्ला, कलाकंद, पेड़ा, बर्फी बेचे जा रहे हैं। उनहें नष्ट कराया गया। सोया बड़ी और मसूर दाल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
राजस्थान स्वीट्स भी शक के घेरे में
बैहर नगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जय साइकिल स्टोर्स मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट की दुकान एवं स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर में खाद्य सामग्री के रखरखाव में अव्यवस्था पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। यहां से खोवा एवं रसगुल्ला के नमूने जांच के लिए लिए गए। बस स्टैंड स्थित खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स से कलाकंद एवं पेड़ा के नमूने लिए गए। वहीं किराना लाइन स्थित कदम स्वीट्स की रसोई में अस्वच्छता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया तथा नारियल लड्डू,पेड़ा और बर्फी के नमूने जांच के लिए लिए गए।
चार हजार रुपये  की सामग्री नष्ट की गयी
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को किराना लाइन गुजरी स्थित साईं किराना स्टोर की जांच के दौरान एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिलने पर लगभग चार हजार रुपये  की सामग्री नष्ट कराई गई। यहां से खाद्य रंग के दो नमूने भी जांच के लिए लिए गए। मनीष किराना स्टोर्स के निरीक्षण के दौरान सोया बड़ी एवं मसूर दाल के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त अन्य छोटे बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों में पंजीयन एवं साफ सफाई की स्थिति की भी जांच की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार डोंगरे एवं गीता टांडेकर ने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *