बालाघाट में 65 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाई - rashtrmat.com

बालाघाट में 65 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाई

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 05 मरारी मोहल्ला में 65 वर्षीय गोमाजी पांचे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गोमाजी पांचे शराब पीने के आदी थे और आशंका जताई जा रही है कि शराब की लत के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
परिजन घर में नहीं थे
मृतक के बेटे हरिश्चन्द्र पांजे ने बताया कि रविवार की रात पूरा परिवार मां दुर्गा का प्रतिमा देखने भरवेली गया हुआ था। जब परिवार घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो गोमाजी पांचे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। जहां उन्होंने रस्सी से फांसी लगा ली थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जहां सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *