महाराष्ट्र के 14 गेम्बलर पकड़े गए,38 लाख की मशरूका जब्त - rashtrmat.com

महाराष्ट्र के 14 गेम्बलर पकड़े गए,38 लाख की मशरूका जब्त

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट (ब्यूरो)।ग्रामीण नवेगांव पुलिस ने ग्राम खुरसोड़ी में जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुुआरी(गेम्बलर) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले हैं। जबकि एक आरोपी बालाघाट जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 लाख 50 हजार 200 रुपये नगद, 14 एंड्राइड मोबाइल फोन, ताश के पत्तों की तीन गड्डियां और तीन चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 200 रुपये बताई गई है।


गोदाम में चल रहा था जुआ
ग्रामीण थाना पुलिस को 9 अगस्त को सूचना मिली कि ग्राम खुरसोड़ी में ओमप्रकाश नगपुरे के गोदाम के टीन शेड के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे है।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर जुआ खेल रहे 14 लोगों को पकड़ लिया। जहां पुलिस ने मौके से एवं आरोपियों के कब्जे से 1.50200 नगद तथा ताश के 52 पत्तों की तीन गड्डियां बरामद कीं। इसके अलावा 14 एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त किए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है।
38 लाख की मशरूका
पुलिस ने जुआ फड़ पर मौजूद तीन चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया। इनमें आरोपी ओमप्रकाश नगपुरे की टाटा सफारी कार कीमत 21 लाख रुपए, आरोपी शिवकुमार खैरवार की विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 05 लाख तथा आरोपी कमलेश नगपुरे की कीया.सोनेट कार कीमत करीब 08 लाख रुपये को जप्त किया। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 38 लाख 200 रुपये है।


पुलिस ने इन्हें पकड़ा
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में ओमप्रकाश नगपुरे उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चारगांव, शिवकुमार खैरवार उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम अजुर्नी, नरेश नागरीकर उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम नागरा, आदित्य तुरकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कन्हारटोलाए भरत लिल्हारे उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम नागरा, कमलेश नगपुरे उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डरा बूढ़ी मंगल मसकरे उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम मुरपार, सुधीर रोडगे उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चारगांव, रंजीत बरेले उम्र 48 वर्ष,निवासी ग्राम चारगांव, विशाल मेण्डे उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सिरपुर, पंकज नगपुरे उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चारगांव, खेमेन्द्र बिरनवार उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम चारगांव तथा जगदीश प्रसाद तिवड़े उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सावरीटोला, सभी थाना रावणवाड़ी अथवा गोंदिया ग्रामीण क्षेत्र, जिला गोंदिया महाराष्ट्र के निवासी शामिल हैं। वहीं 14वें आरोपी ओमप्रकाश दशहरे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खुरसोड़ी थाना ग्रामीण नवेगांव जिला बालाघाट को भी पुलिस ने मौके से पकड़ा है। इस तरह कार्रवाई में कुल 14 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिनमें 13 आरोपी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से संबंधित हैं। नवेगांव पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 247,2026 दर्ज कर धारा 112 बीएनएस एवं 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *