आंधी में छत से गिरी महिला, 13 दिन बाद मौत - rashtrmat.com

आंधी में छत से गिरी महिला, 13 दिन बाद मौत

  राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।कटंगी नगर में 30 जून को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की 13 दिन तक चले उपचार के बाद सोमवार 13 जुलाई की सुबह मौत हो गई। महिला का इलाज कटंगी, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर और अंत में जिला अस्पताल बालाघाट में चला, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर और पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया है।निर्मला की शादी को 11 साल हो चुके थे और उनकी दो बेटियां (एक 10 साल और दूसरी महज 5-6 महीने की) हैं।

पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

वह छत से नीचे गिरकरघायल हो गई थीं

यह हादसा 30 मई को हुआ था। आंधी-तूफान और तेज बारिश को देखते हुए निर्मला नेताम घर की छत पर सूख रहे कपड़े समेटने गई थीं। कपड़े लेकर वापस आते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

नागपुर तक कराया इलाज

निर्मला के जीजा पवन उइके ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें बालाघाट जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें गोंदिया के एक निजी अस्पताल और फिर वहां से नागपुर रेफर किया गया।गोंदिया में उनका ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। नागपुर में भी स्थिति वैसी ही रहने पर परिजन उन्हें वापस बालाघाट जिला अस्पताल ले आए थे, जहां पिछले चार-पांच दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *