स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा,दो छात्राएं घायल - rashtrmat.com

स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा,दो छात्राएं घायल

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कटंगी के बम्हनी में संचालित शासकीय बावनथड़ी गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार सुबह साड़े 11 बजे यहां स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं।


अचानक प्लास्टर छात्राओं पर गिरा
सोमवार की सुबह कक्षा नवमी का पीरियड चल रहा था। इसी दौरान अचानक जर्जर छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबा सीधे दो छात्राओं के सिर पर आ गिरा। घटना में नवमी कक्षा की छात्राएं दिव्या शनिचरे और धनश्री चिंदालोरे घायल हो गईं। हादसे के बाद स्कूल में अफरा.तफरी मच गई। शिक्षकों और अन्य छात्रों ने तत्काल दोनों छात्राओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में भर्ती कराया। दोनों का उपचार जारी है।
निकायाधीन है स्कूल
स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 1987 में हुआ था। तब से आज तक इसका कोई जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह स्कूल निकायाधीन है।निकायाधीन होने की वजह से इसे न तो शिक्षा विभाग से और न ही अन्य किसी योजना के तहत सरकारी सहायता मिल पा रही है। नतीजा इमारत बदहाल है,फर्नीचर टूटे हैं और मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। स्कूल प्रबंधन और पालकों का कहना है कि स्कूल की जर्जर हालत को लेकर अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को कई बार अवगत कराया गया। लिखित आवेदन भी दिए गए। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
जर्जर स्कूल गिरा कर नया बनाएं
स्कूल में वर्तमान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल 350 छात्र.छात्राएं अध्ययनरत हैं। रोजाना सैकड़ों बच्चे ऐसी जर्जर इमारत में पडने को मजबूर हैं। सोमवार का हादसा इसी लापरवाही का परिणाम है। घटना के बाद पालकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जर्जर स्कूल गिराया जाए और नए भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही घायल छात्राओं के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *