पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की प्रधान आरक्षक की हत्या - rashtrmat.com

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की प्रधान आरक्षक की हत्या

 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर/अंबिकापुर (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो बच्चों की महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।साक्ष्य छिपाने का दोनों ने प्रयास भी किया, लेकिन पड़ोसियों से मिली जानकारी तथा तकनीकी जांच के बाद प्रधान आरक्षक की हत्या में पत्नी और प्रेमी की संलिप्तता प्रमाणित हुई।फेसबुक पर हुआ प्यार बना कत्ल की वजह, आरोपी विवेक टोप्पो गिरफ्तार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

खुरपी से  सिर पर हमला

प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड ने उसे बलरामपुर बुलाया। जब वो वहां पहुंचा तो बॉयफ्रेंड ने धोखे से खुरपी से उसके सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसके शव को नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत के नीचे गाड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक के मोबाइल और अन्य सामग्री को छिपा दिया था। इसके बाद वो नार्मल तरीके से रह रहा था।जांच में पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला थाना बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है।

प्रधान आरक्षक दंतेवाड़ा में पदस्थ था