राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)। बीजापुर जिले के लंकापल्ली के जंगलों में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।
दाहिने पैर में गंभीर चोट आई
जानकारी के अनुसार राजू मोडियाम पिता मुन्नी मोडियाम (30 वर्ष) जंगल की ओर लकड़ी लाने गया हुआ था, तभी अचानक उसका पैर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में राजू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई।
साथ गए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राजू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
यह पूरा घटनाक्रम उसूर ब्लॉक के इल्मीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।