अवैध शराब तस्करी करते महाराष्ट्र के दो शराब तस्कर गिरफ्तार - rashtrmat.com

अवैध शराब तस्करी करते महाराष्ट्र के दो शराब तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।लांजी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 416.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की है। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब और वाहन समेत पूर्ण मशरुका की कुल कीमत 15 लाख 47 हजार 940 रुपये आंकी गई है।

एक महंगी कार मिली

पुलिस ने गढ़चिरोली के कोरची निवासी प्रेमसिंह राजपूत (45) और गोंदिया गोरेगांव के आम्बेतालाब निवासी खेमेन्द्र बड़गैया (23) को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया। उनके पास से विदेशी शराब, बीयर और एक महंगी कार मिली है।

किराए पर ली थी कार

लांजी थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई हुई। शराब और वाहन जब्त कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि कार घूमने की बात कहकर किराए पर ली गई थी।पुलिस ने लांजी की शराब दुकान और उसके मैनेजर को भी चिन्हित किया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *