राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट (ब्यूरो)। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम नेगोंगलई एवं सिकंद्रा में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करते 06 ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया है। उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि 29 जनवरी को खनिज अमले द्वारा आकस्मिक भ्रमण के दौरान वारासिवनी तहसील के ग्राम सिकंद्रा में चंदन नदी से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए पाये जाने पर 03 ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया गया है।
ट्रेक्टर मालिकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इसी प्रकार 30 जनवरी को बालाघाट तहसील के गोंगलई में वैनगंगा नदी से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर 03 ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया गया है।रेत के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में इन ट्रेक्टर मालिकों के विरूद्ध खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गोंगलई में जप्त ट्रेक्टर ट्राली पार्टी नेताओं के करीबी लोगों की थी।