राष्ट्रमत न्यूज पुणे/ मुंबई(ब्यूरो)। केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नयी कहानी निकल कर आई है। सिया गोयल अपने प्रेमी चेतन चौधरी के कहने पर तीन साल बाद शादी करना चाहती थी। चेतन अपना कॅरियर बनाना चाहता था। इसलिए दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। फरवरी में ही दोनों केतन की हत्या कर देना चाहते थे। दोनों हत्या की योजना बड़े इतमिनान से बनाए। हत्या के दिन भेष भी बदलने की योजना थी।

तीन साल की आजादी मिल सके
केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच से पता चला है कि सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या इसलिए की ताकि उन्हें तीन साल की आजादी मिल सके। सिया के प्रेमी चेतन चौधरी ने उससे शादी के लिए कम से कम तीन साल इंतजार करने को कहा था, क्योंकि वह अपने करियर में सेटल होना चाहता था लेकिन सिया की शादी केतन से पहले ही तय हो चुकी थी और नवंबर में होनी थी। हत्या के दोनों आरोपियों ने शक से बचने के लिए हत्या के दौरान अपना भेष बदलने की योजना बनाई थी।

ये थी सिया और चेतन की प्लानिंग
भेष बदलने की योजना बनाई थी
जांच में यह भी पता चला कि सिया और चेतन ने इस साल फरवरी में ही केतन की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि सिया और चेतन ने अपने मंगेतर की हत्या करने के तरीके गूगल पर खोजे थे।पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने अपराध करने से पहले हत्या की रिहर्सल करने के लिए अकेले ही किले का दौरा किया था। उन्होंने पुलिस द्वारा पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस को दिए जाने वाले जवाबों की भी तैयारी और अभ्यास कर लिया था। हत्या के दोनों आरोपियों ने शक से बचने के लिए हत्या के दौरान अपना भेष बदलने की योजना बनाई थी।

मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे गए
इससे पहले खबर आई थी कि सिया और चेतन ने अपराध से पहले और बाद में अपने फोन की पूरी चैट हिस्ट्री और रीसायकल बिन को पूरी तरह से मिटा दिया था। अधिकारियों ने बताया कि डिलीट की गई चैट के लॉग्स को वापस पाने के लिए उनके मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
दोबारा किले पर जाने के लिए मना लिया