चलती ट्रेन में पत्थर अब न फेंकना,आसमान से नजर रख रेलवे - rashtrmat.com

चलती ट्रेन में पत्थर अब न फेंकना,आसमान से नजर रख रेलवे

राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली(ब्यूरो)। रेलवे सुरक्षा बल का शहर में पटरियों के किनारे तैनात करने का फैसला ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को कम करने में कामयाब रहा है।सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर आशुतोष पांडे ने बताया कि संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए अभी दो ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस निगरानी की वजह से ऐसी घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में 146% की बढ़ोतरी हुई है।

  144 पत्थरबाजी की घटनाएं

TOI को मिले RPF के डेटा से पता चलता है कि 2025 में मई तक पत्थरबाजी की 176 घटनाएं सामने आईं। इनमें से 144 मामले रेलवे एक्ट के तहत दर्ज किए गए और 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2026 की इस अवधि में घटनाओं की संख्या घटकर 144 रह गई, जबकि 138 मामले दर्ज किए गए और 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों को गिरफ्तार करने में मदद मिली

आशुतोष पांडे ने कहा कि आदर्श नगर-नरेला-पानीपत सेक्शन सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। जब भी कोई ट्रेन इस इलाके से गुजरती है कि तो हमारे कर्मचारी ड्रोन तैनात करते हैं और रियल-टाइम गितिविधियों पर नजर रखते हैं। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो आस-पास की टीमें को तुरंत अलर्ट कर दिया जाता है। इससे कई अपराधियों को गिरफ्तार करने में मदद मिली है।