राष्ट्रमत न्यूज भोपाल(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के सागर में आज एक और बीएलओ की मौत हो गयी। इस तरह प्रदेश में अब तक आठ बीएलओ की मौत हो चुकी है। एसआईआर के सर्वे के दौरान अत्याधिक मानसिक दबाव में सागर की शिक्षिका लक्ष्मी जारोलिया थी। बेटा दिवांशु जारोलिया ने कहा कि एसआईआर के दौरान मां अत्याधिक मानसिक दबाव में रहती थी। रात के बारह बजहे तक काम करती थी। इस वजह से उन्हें हार्ट अटैक हुआ।

मोबाइल सही नहीं चल रहा था
बीएलओ लक्ष्मी जारोलिया निवारी के प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं। करीब 10 दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया, तब से वे सागर और भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती रहीं। रविवार को उनकी मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मी जारोलिया चार-पांच साल से बीएलओ का काम कर रही थीं। उनके बेटे देवांशु जारोलिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर सर्वे के दौरान मां पर अत्यधिक मानसिक दबाव था। उनका मोबाइल सही से नहीं चल रहा था। इस कारण उन्हें तकनीकी कामों में दिक्कत आती थी।
हार्ट संबंधी समस्या की पुष्टि
इसके बावजूद उनसे सुबह से रात 12 बजे तक रिपोर्ट तैयार करने, फॉर्म भरने और सूचनाएं भेजने का काम कराया जाता था। इसी तनाव में सर्वे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। सागर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हार्ट संबंधी समस्या की पुष्टि की।रहली तहसीलदार राजेश पांडे ने बताया कि महिला 2021 से हार्ट मरीज थी। इलाज होता रहा है। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।