जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 1.56 लाख रुपये नकद बरामद - rashtrmat.com

जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 1.56 लाख रुपये नकद बरामद

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट शहर में   कोतवाली पुलिस ने 09  नवंबर की देर रात्रि में जुए के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 1 लाख 56 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। कार्रवाई मार्डीकल गली स्थित वार्ड क्रमांक 25 में एक मकान के पोर्च पर की गई।
सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा
  पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह के मकान के पोर्च में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर ने टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में वसीम इमाम (38), चंगेज शमशेर खान (42) और अमित चौरसिया (45), निवासी छिंदवाड़ा, शामिल हैं। इनके अलावा दीपक सोमानी (39), गुरमीत उर्फ राजा जुनेजा (52), गोविंदा वाधवानी, निवासी बालाघाट तथा धीरज रूसिया (50), निवासी वारासिवनी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 82,100 रुपये तथा जुए के फड़ से 73,900 रुपये, इस प्रकार कुल 1,56,000 रुपये बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध 10 नवम्बर की सुबह आरोपियों के विरूद्ध को जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *