राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के रीवा में कानून से बदमाशों को कोई खौफ नहीं। पुलिस का भी भय नहीं। अपराध के खौफ से रीवा थरथर्राने लगा है। बीच शहर शिल्पी प्लाजा में बदमाशों ने वाहनों के शीशे तोड़े।अब एक बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति को पकड़ कर उसे बाइक में बांध कर करीब तीन किलोमीटर तक घसीटते रहे। बुजुर्ग लहूलुहान हो गया। उसके शरीर की चमड़ी उधड़ गयी।घटना कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के विधान सभा क्षेत्र भुसावल के आगे पड़रिया की है। देखा जाए तो अभय मिश्रा के विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक भयावह अपराध होने लगे हैं।

अभय के पास समय नहीं
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के सेमरिया विधान सभा क्षेत्र में जिले के सभी विधान सभा की तुलना में सबसे अधिक अपराध होने लगे हैं। विधायक को सिर्फ डिप्टी सीएम के खिलाफ बोलने के सिवा कुछ नहीं दिखता। ऐसा सेमरिया विधान सभा की जनता का उन पर आरोप है। किसी भी संदर्भ में उनसे जानने के लिए फोन करें तो वो फोन नहीं उठाते। यदि उठा लिये तो यही कहते हैं,समय नहीं है। हमने अपना काम बहुत फैला लिया है। जनता के लिए उनके पास समय नहीं है।

बजुर्ग के साथ मारपीट की
सेमरिया थाना के मुताबिक घटना भुसावल के आगे पड़रिया इलाके की है। बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति साइकिल से जा रहे थे। इसी बीच तीन युवक बाइक से आए। उन्हें रूकने के लिए कहा। लक्ष्मण ने कहा,क्यों रोक रहे हो। हम नहीं जानते तुम कौन हो। बाइक बदमाश उनका रास्ता रोक लिया। और उनके साथ मारपीट करने लगे।इसके बाद जबरिया उन्हें बाइक में बांध दिया और तीन किलोमीटर तक घीसटते रहे। बुजुर्ग आदमी कब तक बाइक के पीछे दौड़ता। गिर गए। लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा और उन्हें घसीटते रहे। जिससे उनके शरीर की चमड़ी उघड़ गयी। लहू लुहान हो गए।पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना को पकड़ लिया है। जबकि दूसरा फरार है।
चक्का जाम किया
इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सेमरिया.रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।और आनन फानन में एक आरोपी को पुलिस पकड़ी।
जानवरों जैसा सलूक
पीड़ित लक्ष्मण प्रजापति की बहू सोनू प्रजापति ने कहा बदमाशों ने जैसा बर्ताव किया है ऐसा तो कोई जानवरों से भी नहीं करता। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ भी ऐसा होना चाहिए। तब पता चले कि कितना दर्द होता है।

आरोपी बुजुर्ग से पैसा मांगे
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले बुजुर्ग को रोक कर पैसे मांगे। जब लक्ष्मण प्रजापति ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी उनके पीछे लग गए। इसके बाद हाथ.पैर बांधकर उन्हें चलती बाइक से कई किलोमीटर तक घसीटा गया।पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।