UGC एक्ट के खिलाफ रीवा बंद,बाजारों में छाया सन्नाटा - rashtrmat.com

UGC एक्ट के खिलाफ रीवा बंद,बाजारों में छाया सन्नाटा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में भारत बंद का असर रीवा में साफ तौर पर देखने को मिला। बंद के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

बंद का व्यापक असर 
विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के आह्वान पर बंद को समर्थन मिला। बंद समर्थकों ने व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की जिसका व्यापक असर देखने को मिला। शहर के व्यस्त इलाकों सिरमौर चैराहा, शिल्पी प्लाजा क्षेत्र, मुख्य बाजार और अन्य व्यापारिक केंद्रों में गतिविधियाँ बेहद सीमित रहीं।


शिक्षा जगत को नुकसान
कानून.व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आया। प्रमुख चैराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि बंद के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी एक्ट 2026 शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न करने की अपील की है।


रीवा बंद,सड़कों पर उतरे छात्र
यूजीसी के खिलाफ विरोध में मंगलवार को छात्रों और सामाजिक संगठनों ने रीवा बंद का आव्हान किया। बंद के दौरान बाजारों की दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि यूजीसी के जरिए शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़े स्तर पर लड़ा जाएगा।