नल जल योजनाः रीवा के मिश्रा सहित 12 ठेकेदारों की FD राजसात करें- कलेक्टर - rashtrmat.com

नल जल योजनाः रीवा के मिश्रा सहित 12 ठेकेदारों की FD राजसात करें- कलेक्टर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर मृणाल मीना ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के अधिकारी एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर जिले में प्रगतिरत नलजल योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान नल जल योजना का शेष कार्य पूर्ण नहीं करने पर 12 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव मुख्य अभियंता को भेजा गया है। नल कनेक्शन देने में बालाघाट जिला प्रदेश में चैथे स्थान पर है।
897 योजनाओं का कार्य पूर्ण
उन्होंने पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं में शत प्रतिशत एफएचटीसी कनेक्शन नल कनेक्शन 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिये।बैठक में बताया गया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन देने में 99.24 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है। नल कनेक्शन देने में बालाघाट जिला प्रदेश में चैथे स्थान पर है। वही 897 योजनाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और इनमें से 655 नलजल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की जा चुकी है। इस दौरान बताया गया कि पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं में 1041 नल कनेक्शन दिया जाना शेष है।
ठेकेदारों की FD केश कराने के निर्देश
कलेक्टर मीना ने 1041 नल कनेक्षन देने का कार्य 15 मार्च तक अनिवार्य रूप् से पूर्ण करने के निर्देष दिए और कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाष्त नही की जाएगी। नलजल योजना का कार्य अधूरा रहने एवं पिछले 4.5 माह से नलजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपस्थित नही होने के कारण मेसर्स एव्ही कंस्ट्रक्षन्स रीवा की एफडी केष कराने एवं उसे राजसात करने के निर्देष दिये गए। इसी प्रकार मिश्रा कंस्ट्रक्षन रीवा एवं मेसर्स मुकेष मानेष्वर बालाघाट की एफडी बैंक से केष कराकर राजसात करने के निर्देष दिये गए। अपर कलेक्टर बर्मन को इन ठेकेदारों की एफडी बैंक से केष कराने की कार्यवाही करने कहा गया। समीक्षा बैठक में पाया गया कि मेसर्स मिश्रा कंस्ट्रक्षन रीवा द्वारा नलजल योजना का कार्य पूर्ण करने में उदासीनता बरती जा रही है। इसी प्रकार मेसर्स मुकेष मानेष्वर द्वारा पिछले 5.6 माह से नलजल योजना का कार्य नही किया जा रहा है।
15 मार्च तक कार्य पूर्ण करने निर्देश
बैठक में मेसर्स परिहार एसोसिएट्स रीवा,वीणा इंटरप्राईजेस बैहर,तारा मशीनरी दाहिया, आशीष जायसवाल,नीरज ट्रेडिंग नागपुर, हर्ष कंस्ट्रक्शन,वंदना इंटरप्राईजेस,गणेश कापोर्रेशन अलीराजपुर, अक्षत इंफ्रास्ट्रक्चर परसवाडा,माही कंस्ट्रक्शन,रमेश इंजीनियरिंग,शहडोल,एपी कंस्ट्रक्शन मुरैना को एफएचटीसी कनेक्शन देने का कार्य 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय सीमा में नल कनेक्शन देने का कार्य नही किया जाएगा तो उनकी सारी मशीनरी जब्त कर थाने में खडी करा दी जाएगी। बैठक में जल निगम की भटेरा नलजल योजना में खराब पानी दिये जाने की शिकायत का उल्लेख करते हुए जल निगम के अधिकारी को पानी की टेस्टिंग कराकर इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गए।