रायपुर में स्पा सेंटर्स पर पुलिस की कड़ी नज़र,10 स्पा सेंटरों की जांच, - rashtrmat.com

रायपुर में स्पा सेंटर्स पर पुलिस की कड़ी नज़र,10 स्पा सेंटरों की जांच,

 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)।राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया। पश्चिम क्षेत्र के 10 स्पा सेंटरों में पुलिस टीम ने एक साथ सरप्राइज चेकिंग की। इस दौरान सेंटरों के दस्तावेज, सीसीटीवी व्यवस्था और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी की जांच की गई।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

पुलिस ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि मिलने पर स्पा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में नियमों के पालन की जांच के लिए रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पश्चिम क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में संचालित 10 स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।

Police keep a strict eye on spa centers in Raipur, surprise checks on 10 centers

संदिग्ध गतिविधि तो नहीं चल रही
अभियान के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र, आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि कहीं सेंटरों में किसी तरह की अवैध या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं चल रही है।

इन इलाकों में की गई जांच

पुलिस ने सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना क्षेत्र में चल रहे स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान कर्मचारियों के पहचान पत्र, स्पा में आने वालों का रिकॉर्ड, जरूरी दस्तावेज, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी और यह भी पता लगाया कि स्पा सेंटर नियमों के अनुसार चल रहे हैं या नहीं।

सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश
निरीक्षण के बाद पुलिस ने संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के सभी नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।पुलिस ने साफ किया है कि यदि किसी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाई गई, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।