बारिश में कटने वाले 50 गांवों की लाइफ लाइन बनेगा लिंगा पुल - rashtrmat.com

बारिश में कटने वाले 50 गांवों की लाइफ लाइन बनेगा लिंगा पुल

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक मधु भगत ने ग्राम लिंगा पहुंचकर घिसर्री नदी पर निमार्णाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय.सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा परियोजना को आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया। इस पुल के बन जाने से यह बारिश में कट जाने वाले 50 गांवों की लाइफ लाइन बन जाएगा।


आठ करोड़ की लागत से बन रहा पुल
घिसर्री नदी पर बन रहा यह पुल क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता था और क्षेत्र के लगभग 50 गांवों का संपर्क मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों से टूट जाता था। इस दौरान ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि उपज के परिवहन और दैनिक आवश्यकताओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन्हीं समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से मई 2023 में लगभग 08 करोड़ रुपये की लागत से 150 मीटर लंबे लिंगा पुल की स्वीकृति मिली। वर्तमान में पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरणों पर है।
चिल्ली बिछाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान विधायक मधु भगत ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से तकनीकी प्रगतिए गुणवत्ता मानकों, सुरक्षा प्रबंधों और शेष कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी पुल निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कुछ विसंगतियां भी बताई जिसका विधायक ने सम्बंधित विभाग को तत्काल निराकरण करने कहा है। याने निर्माण के दौरान कीचडनुमा डायवर्सन मार्ग पर तत्काल चिल्ली बिछाने के निर्देश दिये है।
उंचा पुल बनने से आवागमन में राहत
पूर्व सरपंच तुलसीराम कावरे ने कहा कि बीतेे कुछ सालांे से लगातार बरसात के दौरान पुल डूब जाता था और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब उंचा पुल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पीएमजीएसवाई की महाप्रबंधक माया परते ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
हजारों ग्रामीणों की समस्या दूर होगी
विधायक मधु भगत ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान है। हमारा प्रयास है आमजन को इसका लाभ जल्द मिल सके। यदि मौसम सामान्य रहा तो अगले तीन माह के भीतर पुल का निर्माण पूरा होगा और पुल से सफर भी शुरू हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *