PCC चीफ जीतू के छोटे भाई नाना पटवारी ड्रग स्पलाई के मामले में गिरफ्तार - rashtrmat.com

PCC चीफ जीतू के छोटे भाई नाना पटवारी ड्रग स्पलाई के मामले में गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,इंदौर(ब्यूरो)। इंदौर पुलिस ने  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है।   नाना की गिरफ्तारी ड्रग सप्लाई से जुड़े केस में की गई है। एक ड्रग सप्लायर ने पुलिस के सामने नाना का नाम लिया है। नाना को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार करने के बाद राजेंद्रनगर पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई है।नाना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

 गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने अपने कानूनी सलाहकारों से चर्चा की है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।पार्टी नेताओं का कहना है कि जीतू पटवारी ने हाल ही में प्रदेश में पसरे भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन खरीद मामले को लेकर आंदोलन छेड़ने की घोषणा की थी। सरकार ने इसी का दबाव बनाने के लिए उनके भाई के खिलाफ कार्रवाई कराई है।

नाना पटवारी के खिलाफ 10 केस दर्ज

नाना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर करीब सात साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में फरार रहने का आरोप था।साल 2025 में इंदौर के तेजाजी नगर थाने में नाना और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ FIR कराई गई थी। शिकायतकर्ता नरेंद्र मेहता ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर धोखे से कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

खुशी सुसाइड केस में भी आया था नाम

जुलाई 2018 में इंदौर में 37 वर्षीय खुशी कूलवाल ने सुसाइड किया था। हाई प्रोफाइल पार्टियों में अक्सर दिखने वाली खुशी ने महालक्ष्मी नगर स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसके करीबी लोगों से पूछताछ की थी। कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नाम भी जांच में सामने आया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

 नाना पर छेड़छाड़ का आरोप

नवंबर 2018 में नाना पटवारी पर धारा 354 (क) के तहत केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाए हैं कि नाना के साथ क्रुणाल पटवारी, चेतन पटवारी, सुदील चौधरी, गब्बू पटवारी और अन्य 40-50 लोग कार-बाइक से मेरे घर पहुंचे। फिर जबरदस्ती अंदर घुस आए। नाना के हाथ में पिस्टल जबकि बाकी के हाथ में चाकू और तलवार थी। नाना पटवारी ने मेरा हाथ बुरी नीयत से पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *