जैन साध्वियों को रीवा में कार से कुचलने वाला जबलपुर में गिरफ्तार - rashtrmat.com

जैन साध्वियों को रीवा में कार से कुचलने वाला जबलपुर में गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा/भोपाल/इंदौर(ब्यूरो)।रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद से प्रदेश के कई जिलों में जैन समाज में भारी आक्रोश है। सोमवार को मध्य प्रदेश के भोपाल,इंदौर,मैहर,विदिशा आदिशहरों में जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया। समाज के लोगों ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।वहीं आरोपी को जबलपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रीवा लाने की तैयारी की जा रही है।

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जैन साधु-संतों की स्थायी सुरक्षा की मांग की गई।एक की मौत,दूसरे का इलाज चल रहा
गौरतलब है कि 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पूज्य श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया। जबकि एक अन्य आर्यिका माताजी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।


हत्या की धारा लगाने की मांग
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और गंभीर बना दिया है। फुटेज में कार सड़क किनारे विहार कर रही साध्वियों को पीछे से टक्कर मारती दिखाई दे रही है। जैन समाज और कई हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह केवल हादसा नहीं।सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। जैन समाज इस आधारा पर हत्या की धाराएं लगाने और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा है।


कई जिलों में प्रदर्शन
भोपाल,इंदौर के अलावा रीवा, सतना, मैहर, विदिशा,गुना,रतलाम, देवास, अमरपाटन,छतरपुर, पन्ना, खातेगांव समेत कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। हाथों में तख्तियां और काली पट्टी बांधकर लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। न्यायिक जांच की मांग की जा रही है।


आरोपी गिरफ्तार
हत्या के बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया था। उसे पुलिस ने 270 किलोमीटर दूर जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके के पास घेराबंदी करके पकड़ा। वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। उसे रीवा लाने की तैयारी की जा रही है।

ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

झाबुआ में जैन समाज ने एकजुट होकर विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा और हाल ही में हुई आर्यिका माताजी की दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। सकल दिगम्बर जैन समाज के बैनर तले समाजजनों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम महेश मंडलोई को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *