राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट प्रस्तुतीकरण के पश्चात अनुदान मांगो पर की गई चर्चा के दोरान विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा जिला चिकित्सालय बालाघाट और लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक और डाक्टरों की भर्ती सरकार ने जल्दी नहीं की तो आमरण अनशन में बैठ जाऊंगी।

जिला चिकित्सालय में 18 पद रिक्त
अनुभा मुंजारे ने कहा कि जिला चिकित्सालय बालाघाट के 400 बिस्तर अस्पताल में प्रथम श्रेणी विशेषज्ञ,द्वितीय श्रेणी चिकित्सा अधिकारी एवं प्रशासकीय अधिकारी के 40 पद स्वीकृत है। जिसमें से 22 कार्यरत है,18 पद वर्तमान में रिक्त है। जिले की वर्तमान जनसंख्या लगभग 18 लाख है। ऐसे में जनसंख्या के अनुपात में डाक्टरों के पद पूर्ण नहीं होने से बालाघाट की जनता को स्वास्थ लाभ ठीक से नहीं मिल रहा है। अस्पताल स्टाफ एवं वार्डबाय कर्मचारी की संख्या बहुत कम है। जिससे मरीजों का समुचित उपचार नहीं हो पाता है। ऐसे में मरीजों को नागपुर,गोंदिया जैसे बड़े शहरों की ओर स्वास्थ सुविधाओं के लिए जाना पड़ता है।
लालबर्रा में एक महिला चिकित्सक
लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 50 बिस्तर का अस्पताल संचालित हैंलेकिन लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन नहीं है।चिकित्सक एवं विशेषज्ञों के 8 स्वीकृत पद हैं। जिसमंे एक महिला चिकित्सक सुश्री रितु धुर्वे संविदा पद पर 24 घन्टे कार्य कर रही है। एक चिकित्सक पर 77 ग्राम पंचायतों का भारा है।
मेडिकल काॅलेज नहीं खुला
विधायक मुंजारे ने कहा कि जिला बालाघाट की स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने 28 जून 2023 को कैबिनेट में 100 सीट का बालाघाट जिले में मेडिकल कालेज खोलने की अनुमति दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इसका विधिवत भूमि पूजन भी किया था। आज वर्तमान में निविदा की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है।
दो हायर सेकेन्डरी भवन विहीन
स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में 2 शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल भवन विहीन हैं। जहां आज तक भवन का निर्माण नहीं किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से मुरझड़ मोहगांव जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट बालाघाट शहर शामिल है। विधानसभा क्षेत्र बालाघाट के अंतर्गत 18 विद्यालयों में बाउंड्रीबाल नहीं है जिनका निर्माण कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक हैं। जैसे.लवादा यलालबर्राद्ध माध्यमिक विद्यालय नेशनल हाई वे 543 से बिल्कुल लगा हुआ है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है जिससे सुरक्षा पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। बालाघाट जिले की अनेक समस्याओं को सदन की पटल पर विधायक ने रखा।