हिस्ट्रीशीटर ने राॅड से पीटा,पत्नी के पैर चुमवाया,कांग्रेस बोली रायपुर में जंगल राज - rashtrmat.com

हिस्ट्रीशीटर ने राॅड से पीटा,पत्नी के पैर चुमवाया,कांग्रेस बोली रायपुर में जंगल राज

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। रायपुर में हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ अपने साथियों के साथ रानू सिंह नाम के युवक की राॅड से बेहरमी से पिटाई कर रहा है। विक्की की पत्नी और कुछ लड़के भी मौजूद हैं। विक्की अपनी पत्नी के पैर भी रानू सिंह से जबरिया चुमवा कर माफी मंगवाता है। और रानू सिंह लगातार माफी मांग रहा है। आरोपी पिस्टर दिखाकर उसे धमका रहा है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित श्मशान घाट के पास की है।


वीडियो से राजधानी में हलचल
इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद खलबली मच गया है। हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ स्वयं इस तरह का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया में डाला भी। वायरल वीडियो को कांग्रेस ने फेसबुक पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है। रायपुर में कानून नहीं गुंडों का राज बताया है।
CM अपराधियों को संरक्षण दे रहे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि रायपुर में कानून नहीं गुंडों का राज है। गुंडे खुलेआम अत्याचार कर रहे हैं। तो सवाल उठता है कि गृहमंत्री जाकर सो रहे हैं या इन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसमें एक यूजर ने लिखा कि अराजकता फैल रही है। छत्तीसगढ़ियों को जगाने की जरूरत है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हर दिन क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नशाखोरी बढ़ रहा है। इनके ऊपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।


घटना श्मसान घाट की
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित श्मशान घाट के पास की है। जहां हिस्ट्रीशीटर विक्की और उसके साथ तीन चार लड़के साथ में एक लड़की भी है। ये सभी लोग मिलकर युवक को पीट रहे हैं। आरोपियों से युवक बार बार माफी भी मांग रहा है।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश डंडे और लोहे की राॅड से युवक को पीट रहे हैं जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीटते वक्त बदमाश कह रहा है कि उस पर पहले से ही कई केस चल रहे हैं। मुखबिरी के शक में पीट रहा है।
पुलिस की मुखबिरी करने पर पिटाई
वायरल वीडियो में बदमाश युवक से पूछ रहा है कि उसका पुलिस थाने में नाम क्यों लिया। युवक कह रहा है कि उसने ऐसा नहीं किया है। इसके बाद बदमाश अपने कमर पर रखी पिस्टल दिखाकर उसे डरा रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है।


पत्नी के पैर चुमवाया
इसके बाद बदमाश ने अपनी पत्नी के पैर को चुमवाकर युवक से माफी भी मंगवाई है। वारदात में युवती भी शामिल थी। वह भी युवक को डंडे से पीटते दिख रही है। विक्की कह रहा है कि वह शहर का बाप है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी विक्की हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले भी मारपीटए जान से मारने की धमकी जैसे मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।