फांउन्डेशन टीम ने आदिवासियों का जीवन बदलने बढ़ाया कदम,बांटे 150 कंबल - rashtrmat.com

फांउन्डेशन टीम ने आदिवासियों का जीवन बदलने बढ़ाया कदम,बांटे 150 कंबल

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। फाउंडेशन टीम ने आदिवासियों का जीवन बदलने एक सार्थक कदम बढ़ाया। सर्दी के मौसम में उन्हें गर्मी का एहसास कराने उनके बीच जाकर जरूरतमद आदिवासी परिवार और मजदूरों को कंबल बांटें। बच्चों को बिस्कुट दिये। यह काम प्रशासन को करना चाहिए। लेकिन फाउडेंशन टीम हर सर्दी में जरूरत मदों को कंबल बाटती आई है। इसके अलावा उनकी जरूरत की चीजें मुहैया कराती आयी है।


देवरबेली पंचायत आदिवासी बहुल
फाउंन्डेशन की टीम जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर दुर्गम वनांचल क्षेत्र की देवरबेली पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम सतोना, बरगुड़, चिलकोना, नरपी गांव में पहुंचकर करीब 150 आदिवासी परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। यह क्षेत्र बैगा एवं आदिवासी बहुल होने के साथ.साथ दुर्गम और सुविधाओं से वंचित माना जाता है।
पचास मजदूरों को कंबल दिये
ठंड के मौसम में इन परिवारों की कठिनाइयों को देखते हुए फाउंडेशन की यह पहल उनके लिए राहत लेकर आई। इसके अलावा नवनिर्मित सीआरपीएफ पोस्ट चिलकोना में कार्यरत लगभग 50 मजदूरों को भी कंपनी कमांडर विश्वेश्वर सिंह की उपस्थिति में कंबल वितरित किए गए। जिससे श्रमिकों के चेहरे पर भी संतोष और खुशी देखने को मिली। इस सेवा कार्य में प्रबुद्ध तथागत फाउंडेशन के सचिव महेंद्र मेश्राम, सहयोगी पत्रकार रफी अंसारी, हितेन चैहान, यमलेश बंजारी, चितरंजन नेरकर, नितेश उचबुगले, विनीत राव एवं कमल कोडले, फारेस्टर नारायण टेकाम,यशवंत खैरवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए नारायण सिंह टेकाम द्वारा गांव के उपस्थित सभी बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किये।
ढाई सौ कंबल दान दिये
इस अवसर पर सचिव महेंद्र कुमार मेश्राम ने बताया कि संस्था के संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से फाउंडेशन लगातार गरीब, निर्धन एवं बैगा आदिवासी परिवारों की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि लखनऊ निवासी उचित कौशिक एवं दीपू पाण्डेय द्वारा दान स्वरूप दिए गए 250 कंबल तथा बच्चों के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग इस वितरण में किया गया।