विधवा बेटी के पुर्न विवाह पर पिता को समाज ने बहिष्कृत किया - rashtrmat.com

विधवा बेटी के पुर्न विवाह पर पिता को समाज ने बहिष्कृत किया

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। कलेक्ट्रेड में आयोजित जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया कि जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां मंडई टेकरी लांजी के निवासी 73 वर्षीय मानिक सोनवाने शिकायत लेकर आये थे कि उन्होंने अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह दूसरे समाज के व्यक्ति के साथ करा दिया। जिस कारण बिंझवार समाज के अध्यक्ष अजय पालेवार,उपाध्य्क्ष राजकुमार मलगाम,कोषाध्यक्ष राजू मेघनाथ एवं लक्ष्मण नेवारे ने सामाजिक बैठक बुलाकर मुझे 10 साल की अवधि के लिए जाति समाज से बहिष्कृत कर दिया है। और उस पर 25 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया है।
SDM  को कार्यवाही के निर्देश
पीड़ित मानिक सोनवाने ने कहा कि  बेटी का वर्ष 2022 में सामाजिक रीतिरिवाज के तहत विवाह करवाया था। लेकिन बदकिस्मती से दामाद का गंभीर बीमारी के कारण देहांत हो गया। जिसके बाद बेटी मायके आ गई और 03 साल तक मेरे घर में रही।इस दौरान बेटी के लिये रिश्ता आया तो उन्होने 08 जनवरी बेटी का पुर्नविवाह कर दिया। लेकिन विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराना समाज के लोगों ने स्वीकार नहीं। कथित तौर पर समाज के लोगो ने 16 जनवरी को 10 साल के लिये सामाजिक बहिष्कार कर दिया। साथ ही 25 हजार रूपये का अर्थदंड भी सुनाया। अब परिस्थिति यह है कि अब समाज का कोई व्यक्ति पीड़ित परिवार के घर उठता बैठता नही और ना ही किसी कार्यक्रम में न्यौता दिया जाता है। जिसके कारण पूरा परिवार मानसिक पीड़ा व क्लेश का दंश झेल रहा है। अधिकारियों ने लांजी एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।