हर अधिकारी कहता है, मैंने भी RSS की चड्डी पहनी है-कैलाश - rashtrmat.com

हर अधिकारी कहता है, मैंने भी RSS की चड्डी पहनी है-कैलाश

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अब संघ में बहुत भीड़ हो गई है। हमारी संख्या बढ़ गई, हमारी बहुत बड़ी पार्टी बन गई है। सरकार में जो अधिकारी आता है, वो कहता है मैंने भी पट्टी बांधी है। RSS की चड्डी पहनी है। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार आने के बाद सब अधिकारी संघ के हो गए हैं।

स्व. शालिगराम तोमर स्मृति राष्ट्र सेवी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे।

मेरे पिताजी संघ में अध्यक्ष थे

विजयवर्गीय  ने कहा कि एक अधिकारी ने तो ये तक कहा कि मेरे पिताजी संघ में अध्यक्ष थे। बहुत भीड़ हो गई गई, लेकिन अच्छे लोगों की कमी है। अच्छे इंसान थे पहले, अब ऐसे इंसानों की संघ में कमी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन बढ़ रहा, विचार धारा भी बढ़ रही हैं लेकिन अच्छे लोग नहीं होंगे तो इस विचार धारा का महत्व क्या है? हमे चिंतन और मनन करना चाहिए।विजयवर्गीय ने ये बातें शालिगराम तोमर स्मृति कार्यक्रम में शुक्रवार को कहीं। अब उनका बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो।

मैं परिषद वाले समय में पहुंच गया 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शालिगरामजी ने कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया। कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं को भी समझते थे। उनमें अनुशासन लाने का काम करते थे। मेरी तो शादी भी उन्हीं ने कराई थी। देवधर, मोघेजी जैसे लोगो को देख कर हमें ऊर्जा मिलती है। आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं परिषद वाले समय में पहुंच गया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *