मुस्लिम समाज ने नाजिया खान पर रासुका लगाने की मांग - rashtrmat.com

मुस्लिम समाज ने नाजिया खान पर रासुका लगाने की मांग

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में मुस्लिम समाज ने नाजिया खान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समाज के लोगों ने नाजिया खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग की है।यंग मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता इमरान खान नेआरोप लगाया कि इस बार नाजिया ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब और उनकी धर्मपत्नी हजरत आयशा सिद्दीका के बारे में बेहद अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणी कर सारी हदें पार कर दी हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए

शनिवार शाम करीब 5 बजे जिला मुख्यालय और भरवेली थाने पहुंचकर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भरवेली थाना प्रभारी भूपेन्द्र पंद्रो को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।शिकायत में कहा गया है कि नाजिया खान के बयानों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। समाज का आरोप है कि नाजिया खान केवल इस्लाम ही नहीं, बल्कि अलग-अलग धर्मों के बारे में गलत बयानबाजी कर देश की शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को खत्म करने की साजिश रच रही हैं। इसलिए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

नाजिया ने की शर्मनाक टिप्पणी

यंग मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता इमरान खान ने बताया कि नाजिया खान पहले भी कई बार मुसलमानों के खिलाफ जहर उगल चुकी हैं। इमरान खान ने यह भी अंदेशा जताया कि अब तक नाजिया खान पर कोई एक्शन न होने से ऐसा लगता है कि उन्हें किसी का संरक्षण (सपोर्ट) मिला हुआ है, जिससे वे लगातार देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

थाने पहुंचे समाज के कई गणमान्य लोग

पुलिस को शिकायत सौंपते समय सदर रहीम खान, हाफिज रियाज खान, हाजी सईद पाशा, साजिद खान, इमरान हुसैन, फारुख शेख, सैय्यद लियाकत अली, सोहेल खान, मोबीन खान, शहजाद खान, अहफाज खान, राजा खान, अरशद खान, बिट्टू खान, शाहिद खान, वहीद खान, मुन्ना भाई, रानू भाई, शकील बाबा और आशिफ नूरी सहित मुस्लिम समाज के कई अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *