समर्थ 29 तक CBI की रिमांड पर,सास की अग्रिम जमानत पर फैसला रिजर्व - rashtrmat.com

समर्थ 29 तक CBI की रिमांड पर,सास की अग्रिम जमानत पर फैसला रिजर्व

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/जबलपुर (ब्यूरो)। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में SIT ने आरोपी पति समर्थ सिंह को बुधवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 29 मई तक CBI रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई की टीम समर्थ को लेकर उसके घर पहुंची है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।एमपी हाईकोर्ट में रिटायर्ड जज और सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया है। साथ ही CBI को भी मामले में पक्षकार बनाया है।

जमानत की शर्तों का उल्लंघन

सरकार की ओर से महाधिवक्ता (AG) प्रशांत सिंह ने कोर्ट से कहा- अदालत देख सकती है कि जमानत की शर्तों का कितनी बर्बरता से उल्लंघन किया गया। नोटिस जारी होने की तारीखें रिकॉर्ड में हैं। अदालत स्वयं उन्हें देख सकती है। तारीखों की सूची का हवाला दे रहा हूं। हम आरोपियों की तरह ट्रायल कोर्ट में अजीब सामग्री पेश नहीं कर रहे हैं।12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

केस डायरी का ही हिस्सा है

AG ने यह भी कहा कि मैं केवल केस डायरी में मौजूद दस्तावेज को ही पढ़ रहा हूं, ताकि अदालत को सुविधा हो। इस पर आरोपी पक्ष के वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा- हमने यह सामग्री नहीं देखी है। आपको हमें यह दिखाना होगा। जवाब में AG ने कहा, आप जांच में सहयोग करेंगे, तब हर सामग्री मिल जाएगी। यह सब केस डायरी का ही हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *