राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कटंगी थाना क्षेत्र के जोड़सड़क पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 73 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सावरी निवासी लालचंद पिता पोंगल उके के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लालचंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। लालचंद की सात बेटियां हैं।

जिला अस्पताल बालाघाट रेफर
परिजनों के अनुसार, लालचंद शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जोड़सड़क के पास एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कटंगी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर देर रात उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया।
गंभीर रूप से घायल
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर शव बरामद किया और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।यह घटना शुक्रवार देर शाम कटंगी थाना अंतर्गत जोड़सड़क पर हुई। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग लालचंद शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल लालचंद को पहले कटंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें देर रात जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था।हायर सेंटर ले जाते समय रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन लालचंद का शव लेकर वापस जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि इस मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।