होटल में मरी छिपकली वाली कड़ी खाए,दो छात्र अस्तपाल में भर्ती - rashtrmat.com

होटल में मरी छिपकली वाली कड़ी खाए,दो छात्र अस्तपाल में भर्ती

 राष्ट्रमतन्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। शहर के मोतीगार्डन के समीप स्थित एक होटल में आईटीआई के तीन छात्रों नेे समोसे के साथ कड़ी मंगाया। तीनों को खाने के दौरान कड़ी में मरी छिपकली मिली। मरी छिपकली देखकर तीनों छात्रा घबरा गया। होटल संचालक कड़ी में मरी छिपकली देखकर परेशान हो गया। तीनों छात्रा तत्काल अस्पताल पहुंचे। एक की हालत ठीक थी उसे भर्ती नहीं किया गया,लेकिन आईटीआई दो छात्रों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।


कड़ी मे मरी छिपकली मिली
जानकारी के अनुसार विशेष ठाकरे 18 वर्ष पिता सुरेंद्र ठाकरे निवासी ग्राम देवरी दिव्यांशु नाने 19 पिता लीलाधर नाने निवासी ग्राम कन्नड़गांव तथा मौसम बोपचे 21 वर्ष पिता छतरलाल बोपचे निवासी ग्राम देवरी ने गत 6 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे मोती गार्डन के समीप स्थित एक होटल में नाश्ता करने पहुंचे। उन्होंने समोसे के साथ कड़ी मंगवाई। नाश्ता करते समय अचानक एक छात्र की नजर कड़ी में पड़ी जहां मरी हुई छिपकली दिखी।
दो छात्र अस्पताल में भर्ती
तीनों छा़त्र संभावित फूड पाइजनिंग की आशंका और घबराहट के चलते तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विशेष ठाकरे और दिव्यांशु नाने को निगरानी एवं उपचार के लिए भर्ती कर लिया, जबकि मौसम बोपचे की हालत सामान्य होने पर उसे भर्ती नहीं किया गया।
बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों में कीड़े.मकोड़े और अन्य जीव.जंतुओं के पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में होटल एवं भोजनालय संचालकों को साफ.सफाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *