राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। 2000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। अभिजीत दीपके ने कहा कि काकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। हमें सौ बार जेल में डालों मगर डरेंगे नहीं। रात नौ बजे भी आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर आइसा की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।

सभी दल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट चलें
इधर, राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया। वे हाथ में संविधान की कॉपी लेकर बोले- “सभी दल हमारे साथ आएं और सोमवार को सुप्रीम कोर्ट चलें। ये मोदी,शाह, डोभाल, मोहन भागवत हमारी आवाज नहीं दबा सकते। उनको हटना पड़ेगा।

बैठ प्रोटेस्ट करने लगी
राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश करते समय सीजेपी समर्थकों के साथ-साथ कई छात्र संगठनों – जैसे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया।दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाली बस पर चढ़ीं SFI की आईसी घोष। बस के सामने बैठ प्रोटेस्ट करने लगी।

बस में डिटेन करके हटा दिया
असल में SFI ने दिल्ली पुलिस के ऊपर महिला प्रदर्शनकारियों पर से बदसलूकी का आरोप लगाया था।इसी बात को लेकर SFI ने विरोध करते हुए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 7 के सामने कई महिला प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बस के आगे जमीन पर बैठ गईं।करीब 10 मिनट की जद्दोजहद के बाद दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने सभी हटाकर बस में डिटेन करके हटा दिया।