बोलेरे चालक ने कुत्ते के साथ मालिक को भी किया घायल - rashtrmat.com

बोलेरे चालक ने कुत्ते के साथ मालिक को भी किया घायल

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले के बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमादेही में तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले एक पालतू कुत्ते को टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद कुत्ते के मालिक शिव कुमार झारिया ने वाहन का पीछा किया। बाद में शिवकुमारा के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।


बोलेरो चालक ने मारपीट की
बोलेरो चालक करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में जाकर रुका। वहां शिव कुमार झारिया ने अपने घायल पालतू कुत्ते के उपचार की बात की। जिस पर वाहन में सवार लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बोलेरो में सवार चार लोगों ने कथित रूप से वाहन से उतरकर पहले डंडों से मारपीट की और बाद में चाकू से हमला कर दिया।
शिव कुमार गंभीर रूप घायल
शिव कुमार झारिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। बैहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *