NEET की तैयारी कर रहे बिहार के छात्र की लाश बालाघाट में मिली - rashtrmat.com

NEET की तैयारी कर रहे बिहार के छात्र की लाश बालाघाट में मिली

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। हैदराबाद में नीट की तैयारी कर होली पर हैदराबाद से घर बिहार जाने के लिए ट्रेन में बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। यह हादसा गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाइन पर स्थित समनापुर से 4 किलोमीटर दूर की बताई जा रही हैं। संभवत है यह घटना 24 फरवरी को सुबह गोंदिया से जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेन से होने की संभावना है।

बुधवार को पीए के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
मृतक वैशाली का है
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन की चपेट में आने से युवक की क्षत विक्षत लाश बरामद की। मृतक युवक का नाम आदित्य पिता हरिवंश राय यादव 24 वर्ष रजासन जिला वैशाली बिहार राज्य निवासी बताया गया है। जिसका शव बरामद कर जिला अस्पताल में फ्रीजर में रखा गया था। मृतक के परिजन 25 फरवरी को बालाघाट जिला अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा दिया गया।
बालाघाट की पुलिस ने सूचना दी
परिजनों ने बताया कि युवक आदित्य राय अपनी बहन हैदराबाद में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। होली पर्व की छुट्टी पर वह घर जाने को कहा। 23 फरवरी को उसे चिल्लापलली रेलवे स्टेशन में ट्रेन में बिठा दिया गया। फोन पर उसने कहा कि खाना खाने के बाद सोने वाला हूं। उसके बाद बात नहीं हुई। वहीं बालाघाट पुलिस के सूचना देने पर यहां आए। 

नीट की तैयारी कर रहा था

बुधवार को युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर सूचना मिलने के बाद आदित्य के जीजा सिकंदर कुमार बालाघाट जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आदित्य उनके यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 23 फरवरी को उन्होंने उसे ट्रेन में बैठाकर रवाना किया था।   मंगलवार को आदित्य के साथ हुई घटना की सूचना मिलने पर वह अपने बड़े भाई अविनाश के साथ यहां पहुंचे हैं।

पेड़ के नीचे मिला बैग

आरपीएफ एसआई विभा ने जानकारी दी कि घटनास्थल के पास ही एक पेड़ के नीचे आदित्य का बैग मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक एक्सप्रेस ट्रेन से कहां उतरा और यहां कैसे पहुंचा। आरपीएफ को यह भी जानकारी मिली है कि युवक मालगाड़ी ट्रेन के सामने आ गया था। फिलहाल, मामला संबंधित थाना क्षेत्र का होने के कारण ग्रामीण थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।